फोटो : 8होटल व गेस्ट हाउस संचालकों से बातचीत करते माडल टाउन थाना प्रभारी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस जानकारी करती।
रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा ने क्षेत्र के सभी होटल व गेस्ट हाउस संचालकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन रिकॉर्ड अपलोड करने के निर्देश दिए। सभी होटल व गेस्ट हाउस संचालकों से कहा कि होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने व्यक्तियों की कम से कम दो आईडी जरूर लें।
बिना आईडी कार्ड के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दिया जाए और जो व्यक्ति ठहरते हैं उसका रजिस्टर में पूरा नाम, पता व फोन नंबर नोट करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आकर रुके तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही होटल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की वेरिफिकेशन जरूर कराएं।
होटल व गेस्ट हाउस में ठहरने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड भी सात साल तक सुरक्षित रखें। इसके साथ-साथ हर समय पोर्टल पर ऑनलाइन होटल रजिस्टर्ड करें। सभी होटल व गेस्ट हाउस के मेन गेट और प्रांगण में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे होने चाहिए। कैमरे की रिकॉर्डिंग 90 दिन या उससे अधिक होनी चाहिए।