फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बताए ग्राहक अधिकार, खाद्य मिलावट की पहचान के तरीके

Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्या​र्थियों को जागरूक करते वक्ता। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की रेवाड़ी इकाई की ओर से वीरवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल में ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को ग्राहक अधिकारों, खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान और सुरक्षित खाद्य सामग्री के चयन की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फूड सेफ्टी ऑफिसर संदीप ने विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट, उसकी पहचान करने के तरीकों और अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों के चयन के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। संगोष्ठी की अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामान खरीदते समय ग्राहक को उचित मूल्य, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच अवश्य करनी चाहिए। खरीदारी के दौरान जीएसटी बिल लेना भी जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर खरीद का प्रमाण प्रस्तुत किया जा सके।
डॉ. यादव ने कहा कि यदि किसी ग्राहक के साथ ठगी होती है, उससे अधिक कीमत वसूली जाती है या उसे घटिया सामान दिया जाता है, तो वह संबंधित शिकायत निवारण मंच अथवा उपभोक्ता हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है। जागरूक ग्राहक ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।
विद्यार्थियों को अपने परिवार और समाज में भी ग्राहक जागरूकता का संदेश पहुंचाना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, डीपी यादव, रमेश सचदेवा, अरुण गुप्ता और होशियार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक मनोज वशिष्ठ और डीपी यादव ने किया।
वरिष्ठ अध्यापिका सरोज ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित खरीदारी और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


बदलाव:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें