रेवाड़ी। आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा सरकार के वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के तत्वावधान में यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे आंबेडकर भवन (आजाद नगर) में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत लालदास उपस्थित रहेंगे।
मंत्री के निजी प्रवक्ता हरिन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रामवीर सिंह, सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व आईएएस आरएन पूनिया, डॉ. कामराज संधु तथा डॉ. राजकुमारी राजसी सहित कई लोग पहुंचेंगे। इस अवसर पर प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह मुख्य आकर्षण रहेगा व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।