फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 7 गांवों में 94 लाख से खुलेंगी इंडोर जिम, जिला परिषद ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 7 गांवों में पंचायत राज विभाग की ओर से इंडोर जिम खोली जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जिले के गांवों के नाम जिला परिषद से मांगे गए थे। इस पर जिला परिषद की तरफ से जिले के 7 गांवों के नाम राज्य सरकार को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इंडोर जिम की मंजूरी मिलते ही, इनको बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जिम के निर्माण का कार्य पंचायत राज विभाग की ओर से किया जाएगा। यह जिम इन गांवों में पंचायत राज विभाग के भवनों के अंदर खोली जाएगी। इसके लिए भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। इसके लिए शुरुआती निर्माण कार्य के लिए प्रत्येक गांव में 2.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक इंडोर जिम के लिए 10.87 लाख रुपये की राशि उपकरणों के लिए जारी किए जाएंगे। गांवों में इंडोर जिम खुलने से गांव के युवाओं को विशेष फायदा होगा। गांव के युवाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए निजी जिम में पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इन इंडोर जिम में आधुनिक मशीनों को लगाया जाएगा।

इन 7 गांवों में इंडोर जिम खोलना है प्रस्तावित:
जिले के डहीना खंड के औलांत व मंदौला, बावल खंड के आसलवास, नैहचाना व गुर्जर माजरी, धारूहेड़ा खंड के महेश्वरी और जाटूसाना खंड के जाटूसाना गांव में इंडोर जिम खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया। इसको मंजूरी मिलते ही इनके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इससे पहले विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा जिले के 8 गांवों मालपुरा, भांडोर, चितांडुगरा, गोलयाकी, खोल, मनेठी, पुंसिका व नया गांव में इंडोर जिम खोली जा चुकी हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
राज्य सरकार की तरफ से गांव के युवाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए जिम को खोला जा रहा है। इसकी के तहत जिले के 7 गांवों में जिम खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें लगभग 94 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इनके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अंकित चौहान, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें