फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने किया एनबीआरसी का शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
फोटो: 20रेवाड़ी। राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए आईजीयू के मनोव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के एमएससी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव और मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस दौरे का समन्वय डॉ. सुंदीप कुमार, डॉ. अनीता यादव एवं मनीषा ने किया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को न्यूरोसाइंस और मस्तिष्क अनुसंधान की नवीनतम तकनीकों एवं प्रयोगों से अवगत कराना था। सभी विद्यार्थियों ने एनबीआरसी में विशेषज्ञों से संवाद किया और विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें