नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के नवनिर्वाचित सदस्यों का रेवाड़ी स्टेशन पर स्वागत करते पद
रेवाड़ी। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅइज यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री मुकेश माथुर और मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी पहुंचे। यहां ढोल-बाजों व फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान यूनियन प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। मुकेश माथुर ने 8वें वेतन आयोग सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस विभाग में सेवाएं देने वाला प्रत्येक कर्मचारी इसमें अपनी अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए रेलवे कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान कराने में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
मंडल मंत्री राकेश कुमार यादव ने मंडल पर किए गए कार्यों एवं लंबित मांगों का जिक्र करते हुए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर यूनियन का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी की एकता ही हमारी मांगों को पूरा कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव आरके शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, चंदरू राम, लोको पायलेट व गाड़ी प्रबंधक, ओबीसी एसोसिएशन से रामपाल यादव, एसटी-एससी एसोसिएशन से संजय मीणा ने मंच साझा किया।