फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर नप का शिकंजा, काटे चालान

Sun, 30 Apr 2017 12:57 AM IST
rewari
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। टीम ने रेलवे चौक से अभियान शुरू किया। सर्कुलर रोड और उसके आसपास हुई कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का ध्यान सामान जब्त करने पर कम और चालान काटने पर ज्यादा रहा। टीम ने 80 हजार रुपये के चालान काटे। जो कि पहले दिन शुरू हुई कार्रवाई के मुकाबले दोगुनी थी। अब तक नगर परिषद ने बुधवार को की कार्रवाई में 40 हजार, गुरुवार को 54 हजार, शुक्रवार को 64 हजार और शनिवार को 80 हजार रुपये के चालान काटे थे। नगर परिषद के साथ एक समस्या यह भी है कि जब्त सामान रखने की जगह लिमिटेड है।       
विज्ञापन

बड़े अतिक्रमणकारियों पर भी कसा शिकंजा
पूर्व में नगर परिषद की कार्रवाई में रेहड़ी चालक बार-बार बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते थे। लेकिन इस बार नगर परिषद ने बड़े व्यापारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। अधिकांश बड़े व्यापारियों के 2 हजार रुपये तक के चालान कटे। वहीं छोटे दुकानदारों के एक हजार और रेहड़ी चालकों के 500 रुपये के भी चालान काटे गए।     
स्ट्रीट फूड तो वैसे भी लेना गलत      
शहर की सड़कों पर लगने वाले विभिन्न स्ट्रीट फूड स्टॉल के खिलाफ कार्रवाई करते समय लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। ईओ ने लोगों से कहा कि स्ट्रीट फूड या फिर विभिन्न जूस और गन्ने के रस तो वैसे भी नहीं लेने चाहिए। खुले में लगे स्ट्रीट फूड और जूस के ठेलों पर गंदगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें