फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट पर बढ़े बस किराया को लिया वापस

Mon, 11 Nov 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट पर बस किराये में की गई वृद्धि को विरोध के बाद वापस ले लिया गया है। इसे आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व जन कमेटी ने आंदोलन की जीत बताया है।
विज्ञापन

आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एवं जन कमेटी ने रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रूट पर बस किराये में वृद्धि को वापस लेने, मसीत कंवाली अप्रोच मार्ग की मरम्मत करने की मांग की थी। डहीना रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हुआ तो सर्विस रोड व मसीत कंवाली अप्रोच सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रधान रामकुमार निमोठ, जन कमेटी के संयोजक कैलाश चंद, बार के वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया था। हरियाणा रोडवेज ने रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रूट पर 5 रुपये से 10 रुपये तक बस किराया बढ़ाया था जिससे लोगों में रोष था। इसको लेकर 8 नवंबर को विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद रोडवेज ने किराये में वृद्धि को वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें