फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन 27 तक

Mon, 11 Nov 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, गुरुकुल व विद्यापीठ की मार्च 2025 में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 27 नवंबर के बाद आवेदन करने पर विलंब शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

27 नवंबर तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन किया जा सकेगा। 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। 9 दिसंबर तक 300 रुपये और 15 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक को लॉग-इन करना होगा। सभी विद्यालय, गुरुकुल, विद्यापीठ के मुखिया लॉगइन आईडी पर दिए दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ने के बाद ही परीक्षार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण समय रहते करें। आवेदन-पत्र में त्रुटि पाई जाती है तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय मुखिया की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें