स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत करते गणमान्य। संवाद
कोसली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कोसली कोर्ट कैंपस में नवनिर्मित पार्किंग स्थल, टिन शेड सहित अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कोसली बार एसोसिएशन को ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कोसली न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों का न्याय दिलवाने में अधिवक्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बतौर एडवोकेट अपना कॅरिअर शुरू किया था। पिछले पांच दशकों से लगातार उनके पिता राजनीति में आदर्श और सिद्धांत की परंपरा को कायम रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह और पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नक्शे-कदम पर चलते हुए उन्होंने राजनीति का सफर शुरू किया है। अपनी इस विरासत पर वह गर्व का अनुभव करती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने मार्केट कमेटी कोसली की ओर से कृषि कार्य करते समय दुर्घटना का शिकार हुए छह पीड़ितों एवं उनके परिजनों को कुल 11 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भेंट किए।