फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नागरिक अस्पताल के अतिरिक्त ब्लॉक व 12 अमृत सरोवरों के नवीनीकरण का लोकार्पण

Thu, 02 Jul 2026 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ से वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की 114 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं और प्रदेश में 223 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिले के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने जिले में नागरिक अस्पताल के अतिरिक्त ब्लॉक के नवीनीकरण तथा 12 अमृत सरोवरों के नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
विधायक ने बताया कि नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के अतिरिक्त ब्लॉक का 68 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया गया है। वहीं जाटूवास, भटेड़ा, नया गांव, गुमीना, राजपुरा इस्तमुरार, कंवाली, शाहपुर, कुमरोधा, जाडरा, देहलावास और कोसली सहित 12 अमृत सरोवरों के नवीनीकरण पर 5.33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार आधुनिक बना रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 34 करोड़ रुपये की लागत से 70 अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की है जिससे आपातकालीन मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के नवीनीकरण से गांवों में स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा मिलेगा और तालाबों पर अतिक्रमण व गंदगी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, एडीसी राहुल मोदी सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें