विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। ग्राम पंचायत कमालपुर में बावल विधायक कृष्ण कुमार ने नवनिर्मित सड़क, सीवर लाइन और पंचायत घर के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया।
विधायक कृष्ण कुमार और अजय कांटीवाल ने संयुक्त रूप से पट्टिकाओं का अनावरण कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें फिरनी से पंचायत घर तक और पंचायत घर से फलसां तक बनी सड़क, फलसा से माता चौक तक सड़क व सीवरेज पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इसके अलावा पंचायत घर की चारदीवारी, सुंदरीकरण और पौधारोपण कार्य भी कराया गया है।
ग्राम पंचायत कमालपुर में जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यक्रम के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान गांव में नवनिर्मित विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बावल विधायक कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय कांटीवाल विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता सरपंच नीलम कुमारी ने की।
इसके बाद पंचायत घर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क जांच की गई। जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में पंच मनोज कुमार, वंदना कुमारी, देवीलाल यादव, हरपाल सिंह, रामसिंह, जयवीर योगी, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।