फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी में नवनिर्मित जेल भवन का उद्घाटन, सीएम नायब सिंह सैनी ने दी 288 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Sun, 15 Jun 2025 11:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी पहुंचे। सीएम सैनी ने राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली और उद्घाटन समारोह में रेवाड़ी जिले के लिए 288.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को रेवाड़ी जिले के फिदेरी गांव में 95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जेल परिसर का उद्घाटन किया। लगभग 50 एकड़ में फैली इस जेल में 1,000 कैदियों को रखने की क्षमता है, जो रेवाड़ी की पुरानी 65 कैदियों की छोटी जेल की कमी को दूर करेगी।

विज्ञापन


सीएम सैनी ने राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली और उद्घाटन समारोह में रेवाड़ी जिले के लिए 288.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें सिंथेटिक ट्रैक और बस स्टैंड का शिलान्यास शामिल है। जेल मंत्री अरविंद शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जेल न केवल सजा का केंद्र होगी, बल्कि कैदियों के सुधार और पुनर्वास का भी माध्यम बनेगी। उन्होंने हरियाणा में जेल सुधारों और प्रशिक्षण के लिए कारनाल में स्थापित अत्याधुनिक जेल प्रशिक्षण अकादमी का भी जिक्र किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें