फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला आवासीय टावर और जीओ रेजिडेंस का उद्घाटन

Thu, 10 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 24 फ्लैट वाले आवासीय टावर और जिओ रेजिडेंस का उद्घाटन करते पुलिस अधिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बनाए गए बहुमंजिला आवासीय टावर और जीओ रेजिडेंस का बुधवार को उद्घाटन किया गया। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से बनाए गए आवासीय टावर में 24 आधुनिक फ्लैट हैं। कमांडेंट जनरल (होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस) एडीजीपी डॉ. सीएस राव ने रिबन काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर दोनों भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

नवनिर्मित आवासीय टावर में लिफ्ट, अग्निशमन व्यवस्था, पार्किंग और बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, राजपत्रित अधिकारियों के लिए बनाए गए जीओ रेजिडेंस में प्रशासनिक और पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की गई हैं। उद्घाटन के बाद एडीजीपी ने दोनों भवनों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया।
एडीजीपी डॉ. सीएस राव ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा में ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनके और उनके परिवारों के लिए बेहतर आवास उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। आधुनिक आवासीय सुविधाओं से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस लाइन में आवासों की मांग लंबे समय से थी। नए आवासीय टावर के शुरू होने से पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में साउथ रेंज आईजी ओमप्रकाश नरवाल, एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी दीपिका अग्रवाल समेत पुलिस विभाग और हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें