फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में कमरों की कर्मी से दो शिफ्टों में चल रही पढा़ई

Fri, 28 Aug 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में रुका पड़ा भवन निर्माण कार्य।संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में कमरों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह समस्या दो वर्ष से बनी हुई है। हालांकि विद्यालय में दो शिफ्टों में कक्षाएं चलाई जा रही हैं लेकिन परेशानियों के चलते इस सत्र में 100 विद्यार्थी विद्यालय छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कुल 26 कमरों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में सिर्फ 14 कमरे ही उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के चलते विद्यालय प्रशासन को पहली शिफ्ट में सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे पढ़ाई कराई जा रही है। इस शिफ्ट में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है।
दूसरी शिफ्ट की कक्षाएं 12:45 बजे से शाम सवा छह बजे तक संचालित की जाती हैं। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं। कमरों की कमी का असर विद्यालय की प्रयोगशाला सुविधाओं पर भी पड़ा है। कंप्यूटर प्रयोगशाला और विज्ञान प्रयोगशालाओं को भी अस्थायी रूप से कक्षाओं में तब्दील करना पड़ा है।
विज्ञापन

इसके चलते विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। विद्यालय भवन में नए कमरे उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य भी लंबे समय से ठप पड़ा है।
नए कमरे नहीं बनने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन के सामने सीमित कमरों में सभी कक्षाओं को संचालित करने की चुनौती बनी हुई है।

कहीं जर्जर भवन तो कहीं कमरों की कमी
कुंड स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल की इमारत अब विद्यार्थियों के लिए असुरक्षित हो गई है। 1990 के दशक में बनी इस इमारत की 36 वर्षों से कोई मरम्मत नहीं हुई है। स्कूल के 26 कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं, आकेड़ा स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल भी बढ़ती छात्र संख्या के बावजूद संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में कुल 1090 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें 350 विद्यार्थी प्राथमिक कक्षाओं में और 740 विद्यार्थी छठी से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। स्कूल की पुरानी इमारत भी जर्जर हो चुकी है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में यहां कमरों की कमी है और कम से कम पांच नए कमरों की तत्काल आवश्यकता है।

वर्जन:
विद्यालयों में कमरों की कमी और भवनों की मरम्मत से संबंधित मामलों की जानकारी विभाग के संज्ञान में है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता और जर्जर भवनों की स्थिति का आकलन कराया जा रहा है। आवश्यकतानुसार नए कमरों के निर्माण और भवनों की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।

ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में रुका पड़ा भवन निर्माण कार्य।संवाद

ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में रुका पड़ा भवन निर्माण कार्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें