छबील लगाकर लोगों को ठंडा व मीठा शरबत पिलाते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव कढू भवानीपुरा में छबील लगाकर लोगों को ठंडा और शरबत पिलाया गया। विशेष बात यह रही कि नीम की ठंडी छाया में छबील लगाई गई और सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। राहगीरों ने इसकी सराहना की।
गौरतलब है कि छबील के लिए युवाओं की मंडली सामने आई और सभी के सहयोग से शरबत बनाया गया। परचून की दुकान के समक्ष मुख्य सड़क मार्ग पर लगी इस छबील पर शरबत पीने वाले ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ रही। बच्चों ने भी छुट्टी का सदुपयोग करते हुए छबील में सहयोग कर पुण्य कमाया। इस मौके पर सतपाल उर्फ लाला दुकानदार, बालकिशन, लीलू प्रधान, भजनलाल, रौनक, आनंद, कुशाल, हर्ष, सचिन, तुषार आदि ने सहयोग किया। संवाद