फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की दुकानों को मिलेंगे 1, 2 व 3 नंबर, ओड-इवेन फार्मूले से खुलेंगी दुकान, 20 मार्किट में आज 1000 हजार कर्मी करेंगे दुकानों प

विज्ञापन
शहर के बाजारों को खोलने से पहले निरीक्षण करते हुए डीसी यशेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रीन जोन में होने के चलते शहर के व्यापारियों की ओर से प्रशासन पर लगातार दुकानें खोलने का दवाब बनाया जा रहा था। विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के साथ तीन बैठक के बाद देर रात ओड-ईवन फार्मूले पर दुकानें खोलने पर सहमति बन गई। इस व्यवस्था के तहत बाजार की प्रत्येक दुकान को 1, 2 और 3 नंबर दिया जाएगा। मंगलवार को नगर परिषद ट्रेड एसोसिएशनों के साथ मिलकर सभी करीब 20 मार्किट व सर्कुलर रोड की दुकानों पर मार्किंग करने का काम करेगी। इसमें करीब 1000 हजार लोग काम करेंगे। यदि मंगलवार को मार्किंग का काम पूूरा हो गया तो बुधवार से दुकानें खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। यदि काम पूरा नहीं हुआ तो समय को एक दिन और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

दुकानें खोलने को इस तरह से समझना जरूरी
एक दिन मेें एक नंबर की दुकान...
प्रशासन की ओर से दुकानों की तीन श्रेणियों बनाई हैं। एक नंबर को औरेंज, दो नंबर को व्हाइट और तीन नंबर को ग्रीन से चिन्हित किया गया है। दुकानें खोलने की नई व्यवस्था के तहत एक दिन में एक ही नंबर की दुकान खोली जा सकेंगी। जैसे पहले दिन 1 नंबर की शहर की सभी दुकानें खुली रहेगी, वहीं दूसरे दिन 2 नंबर की दुकानें और तीसरे दिन 3 नंबर की दुकान खोली जा सकेगी। इस नई व्यवस्था से एक दिन में एक तिहाई बाजार खुला रहेगा।
होटल और रेस्टारेंट रहेंगे बंद
नगर परिषद ईओ विजयपाल यादव ने कहा कि नई गाइडलाइन के तहत पहले की तरह ही होटल व रेस्टारेंट बंद रहेंगे। वहीं मंगलवार को सभी दुकानों को मार्किंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यदि मार्किंग का काम पूरा होने के बाद ही दुकानों को खोला जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मार्किंग पूरी करने के बाद डीसी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, बाजार कब से खुलेगा इसका फैंसला डीसी करेंगे।
विज्ञापन

बाजार खोलने से पहले डीसी ने सभी बाजारों का लिया जायजा
बाजार खोलने की तैयारी के तहत सोमवार शाम को डीसी यशेंद्र सिंह ने सर्कुलर रोड सहित शहर की बाजारों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रविंद्र यादव, नप ईओ मनोज यादव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि जल्द ही बाजारों को खोला जाएगा, व्यवस्था बनाई जा रही है।
-बेवजह बाहर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि बेवजह घरों से बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरे जिलों की सीमाओं से बाहर की आवाजाही भी पास से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल व बेहद जरूरी होने पर भी बाहर जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें