मजदूर पर लाठी भांजते पुलिसकर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। जिले के कोसली स्थित उपमंडल कार्यालय में श्रमिक अपने प्रदेश में जाने के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे पहुंचे थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 25 से 30 की संख्या में मजदूर उपमंडल कार्यालय पर पहुंच गए भीड़ बढ़ती देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई एक बस में भर कराई पुलिस ने बिना कुछ जाने ही लाठी भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों को चोट लगने की बात भी बताई जा रही है लेकिन मौके से सभी सर्विस फरार हो गए इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ बैठे हुए थे।