फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 100 मीटर दौड़ में लड़कों में देवदीप और लड़कियों में रितु ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 51 : गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। स्रोत आईटीआई - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद की स्मृति में वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रधानाचार्य गीता आर सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। खेलों से जीवन में प्रतिस्पर्धा एवं दृढ़ निश्चितता का भाव विकसित होता है। खेल प्रतियोगिताओं में कुल 120 छात्रों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़, शॉटपुट और बैडमिंटन की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं।

वर्ग अनुदेशक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शॉटपुट प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में हिमांशु (फिटर) ने पहला, रचित (इलेक्ट्रीशियन) ने दूसरा और किंशुख (एमएमवी) ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की शॉटपुट में दीपिका (स्टेनोग्राफर) प्रथम, रितु द्वितीय और पूजा (इलेक्ट्रीशियन) तृतीय रही।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में लड़कों में देवदीप (फिटर) ने पहला, उज्ज्वल ने दूसरा और रचित (इलेक्ट्रीशियन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों की दौड़ में रितु ने स्वर्ण पदक, दीपिका ने रजत और पूजा ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लड़कों की डबल्स श्रेणी में देव खत्री व श्रीप्रकाश (इलेक्ट्रीशियन) की जोड़ी प्रथम रही।
कृष (इलेक्ट्रीशियन) व नितिन (प्लंबर) की जोड़ी ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में दीपिका ने पहला, रितु ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलोत्सव के अवसर पर वर्ग अनुदेशक तरसपाल के साथ अनुदेशक जयदेव, अमन, मुकेश्वर यादव, प्रदीप, सुमित, सतबीर, अंकुर, नवीन एवं राकेश दत्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन




-फोटो 51 : गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। स्रोत आईटीआई

-फोटो 52 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत आईटीआई



-

-फोटो 51 : गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। स्रोत आईटीआई- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें