फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में अधिवक्ताओं ने कृषि कानूनों की जलाईं प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को अधिवक्ताओं ने जिला सचिवालय के समक्ष कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया। इसके अलावा रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित गंगायचा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठै किसानों ने कानून की प्रतियां जलाईं। अधिवक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में जो अंतरिम आदेश दिया गया है वह कभी भी खत्म हो सकता है। सरकार ने अपने ऊपर जारी जन दबाव को कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया है। जिस दिन आंदोलन कमजोर होगा, उसी दिन कानून से रोक हट जाएगी। सुप्रीम कोर्ट को इन कानूनों को रद्द करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित की गई कमेटी में वे लोग हैं, जो पहले से ही इन कृषि कानूनों के समर्थन में खड़े हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की कमेटी में पी साईनाथ जैसे कृषि विशेषज्ञों को लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वकीलों ने किसानों से आग्रह किया है कि आंदोलन को जारी रखें और वकील समुदाय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लिए गए फैसलों के साथ खड़ा मिलेगा। अधिवक्ता 18 जनवरी को शाहजहांपुर बॉर्डर जाकर किसान वकील एकता का परिचय देंगे।
प्रदर्शन में एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह, कामरेड राजेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, गजराज सिंह यादव, मोतीलाल नैनावत, चौधरी कुलदीप सिंह, पवन जैतडावास, रणवीर सिंह, सतपाल, विजयपाल, सुनील यादव, अजय सिंह, महिपाल यादव, सुधीर मीरपुर, सुशील शर्मा, पवन कुमार, पारस समेत सैकड़ों वकीलों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें