फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीदों की स्मृति में रेवाड़ी से इंडिया गेट तक दौड़ को किया रवाना

Mon, 24 Mar 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04जटायु रेवाड़ी राइडर्स और नई राह फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिका खुराना के नेतृत्व में न - फोटो : सम्मानित करतीं सांसद हेमा मालिनी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान दिवस पर डीसी अभिषेक मीणा ने वीर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने शहीदी दिवस पर रेवाड़ी से इंडिया गेट तक शुरू हुई दौड़ को रवाना किया। उन्होंने दौड़ का नेतृत्व कर रहे दो नन्हें धावक शानू और मनु का उत्साह बढ़ाया।
डीसी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे बच्चे देश के वीर सपूतों की याद में रेवाड़ी से इंडिया गेट दिल्ली तक आयोजित की जा रही दौड़ में भागीदार बन रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को सम्मानित करने और उनकी वीरता को याद करने के लिए आयोजित की जा रही यह दौड़ युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
विज्ञापन


याद करो कुर्बानी थीम पर आयोजित दौड़ का आयोजन जटायु रेवाड़ी राइडर्स और नई राह फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिका खुराना की ओर से किया गया है। जटायु राइडर्स के सदस्य सिद्धार्थ शर्मा, मोहित कुमार, संदीप यादव, यश सैनी, अजय, ललित दुआ और दीपक की दौड़ में सक्रिय भागीदारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धावक शानू और मनु की माता दीपिका चाहर, पिता राहुल चाहर, दादी बाला देवी, दादा विजय सिंह चाहर सहित और यदुवीर फोगाट, धनपत सिंह, जय प्रकाश लिसाना, सुमन गीला, रण सिंह सहरावत, चौधरी ईश्वर सिंह प्रमुख मौजूद रहे। आयोजन टीम में कप्तान भोलाराम यादव, कप्तान वीर सिंह यादव, राजपाल यादव, कप्तान देवपाल, कप्तान हरि ओम यादव, रविंद्र यादव, सूबेदार मेजर विक्रम यादव, सूबेदार मेजर ललित कुमार, मेजर कप्तान रविंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें