गांव बुडौली में निकाला जा रहा बनवारा। स्रोत : परिवार
डीहना। गांव बुडौली में दिलपत सैन के परिवार ने पौत्री अंजली सैन का बनवारा घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से निकाला। अंजली सैन की शादी 11 मार्च को कमालपुर बिठवाना निवासी दीपक के साथ तय है। पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं होतीं बल्कि परिवार का गौरव होती हैं। इसी सोच के चलते परिवार ने अंजली का बनवारा घोड़ी पर बैठाकर पूरे गांव में निकाला और बेटी के विवाह को भी पूरे उत्साह व सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया।
अंजली वर्तमान में शहर के राजकीय महाविद्यालय से मेडिकल स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। इस अवसर पर मास्टर सुनील, डीपीई अनिल, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, डीपीई राजकुमार, लेक्चरर जितेंद्र सैन, हवलदार बिजेंद्र, नरेंद्र फौजी, सतपाल, राजपाल सहित अन्य परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।