फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में ट्रक ड्राइवर ने ही रची थी तांबा लूट की साजिश

विज्ञापन
आरोपी, देवकी गुर्जर
विज्ञापन
भिवाड़ी। चोपानकी थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 90 लाख रुपये के तांबे की लूट होने से बचा लिया। लूट की पूरी साजिश ट्रक ड्राइवर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी दमालका निवासी देवकी गुर्जर ने पूछताछ में उसने कबूल किया कि ट्रक में करीब 90 लाख का तांबा लोड था। लालच में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ही तांबा लूटने की योजना बनाई थी, ताकि मालिक को गुमराह कर पूरा माल हड़प लिया जाए। चोपानकी थानाधिकारी सतीश चौधरी ने बताया कि रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोपानकी औद्योगिक क्षेत्र के पास सुनसान जगह पर एक ट्रक खड़ा है और उसमें से कुछ लोग सामान निकालने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक बोलेरो गाड़ी भी खड़ी मिली। पुलिस को देखकर लूटेरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रक और बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और आरोपी ड्राइवर से गहन पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें