फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नप रेवाड़ी और धारूहेड़ा नपा के प्रस्तावित चुनाव को लेकर वार्डबंदी का रास्ता साफ

Sat, 22 Nov 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद(नप) रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका(नपा) के प्रस्तावित चुनाव को लेकर वार्डबंदी का रास्ता साफ हो गया है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) से अभी तक परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के हिसाब से दोनों शहरों की आबादी का आंकड़ा नहीं मिलने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी।
विज्ञापन

धारूहेड़ा का आंकड़ा तो आ गया था लेकिन रेवाड़ी का डेटा सही नहीं था। शुक्रवार को विभाग से आंकड़े एडीसी कार्यालय पहुंच गए, जिन्हें डीएमसी कार्यालय भिजवा दिया गया है। इसके साथ ही डीएमसी की ओर से एडहॉक कमेटी की बैठक भी बुला ली गई है। यह बैठक 26 नवंबर को होगी। इसमें सभी सदस्य शामिल होंगे।
दरअसल सरकार ने वार्डबंदी के लिए रेवाड़ी और धारूहेड़ा की एडहॉक कमेटियों का गठन जुलाई में कर दिया था। निर्देश जारी किए थे कि यह कमेटी वार्डबंदी कर रिपोर्ट निदेशालय को भेजे लेकिन दो बार बैठक होने के बावजूद भी डेटा के बिना प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी। पहली बार पीपीपी के आधार पर वार्डबंदी की जा रही है। इसलिए बूथ अनुसार आंकड़ा लिया गया है।
विज्ञापन


इंसेट
9 सदस्यीय कमेटी, 5 पार्षद शामिल

सरकार ने रेवाड़ी ओर धारूहेड़ा के साथ ही सांपला और उकलाना नगर निकायों प्रधान व पार्षदों के चुनाव के लिए एडहॉक कमेटियां गठित की थीं। इन कमेटियों में चेयरमैन समेत 9-9 मेंबर शामिल किए गए हैं। सरकारी सदस्यों के तौर पर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर या इनके प्रतिनिधि कमेटी के चेयरमैन होंगे जबकि डीसी या इनके प्रतिनिधि, नगर परिषद या नगर पालिका के चेयरमैन तथा ईओ या सचिव सदस्य होंगे। जबकि गैर सरकारी सदस्य के तौर पर 5-5 पार्षद शामिल गए गए हैं। ये पार्षद अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल किए गए हैं। रेवाड़ी की कमेटी में वाइस चेयरमैन श्याम सुंदर चुघ, रेखा यादव, रमेश मोरवाल, मंजू भालिया व मनीष गुप्ता शामिल हैं।


वर्जन
परिवार पहचान पत्र के अनुसार रेवाड़ी और धारूहेड़ा निकायों की आबादी का बूथ अनुसार डेटा मांगा गया था। बैठक में नियमानुसार वार्डबंदी की जाएगी।-ब्रह्म प्रकाश, डीएमसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें