फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 23 स्कूलों के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी आईएमए

Sun, 15 Nov 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बच्चों और किशोरों में स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने ‘हेल्दी जनरेशन मिशन-2026’ शुरू की है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलने वाले इस 15 दिवसीय अभियान में जिले के 23 स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय अपनी आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य से जुड़ा एक विषय चुनेगा। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर स्कूल का स्वास्थ्य मूल्यांकन करेंगे और अगले 15 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चुने गए विषय पर काम करेंगे।
अभियान में व्यक्तिगत स्वच्छता, किशोरावस्था और मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति और डिजिटल वेलनेस जैसे विषय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
अच्छे परिणाम मिलने पर अभियान का विस्तार जिले के अन्य स्कूलों तक किया जाएगा। आईएमए के विशेषज्ञ चिकित्सक आगामी 15 से 20 दिनों में सहभागी स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
प्रत्येक स्कूल से तीन विद्यार्थी स्वास्थ्य दूत और एक शिक्षक समन्वयक अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनका काम सहपाठियों को जागरूक करना और स्कूल में स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक बदलाव लाना होगा।
‘आओ गांव चलें’ विंग की अध्यक्ष डॉ. पूनम यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से स्वास्थ्य संबंधी आदतों में व्यावहारिक सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। आईएमए सचिव डॉ. पूजा अनेजा के अनुसार समापन पर जिला स्तरीय समारोह होगा। इसमें सहभागी स्कूलों और डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा तथा बेहतर स्वास्थ्य परियोजना प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें