फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मकान से अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहल्ला बलभद्र सराय स्थित एक मकान पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान से विभिन्न किस्मों के पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम जिले के गांव रणसिका निवासी माईकल है। वह फिलहाल बलभद्र सराय में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 7 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बलभद्र सराय के एक मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित कर मकान पर दबिश दी। वहां मौजूद युवक से पटाखों के भंडारण और बिक्री संबंधी लाइसेंस व परमिट मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस ने मकान में रखे कट्टों और गत्ते की पेटियों की जांच की तो उनमें 50 पैकेट कलर सुपर स्काई शॉट, 30 पैकेट अग्नि रॉकेट और 28 पैकेट साउंड रॉकेट मिले। पुलिस ने सभी पटाखों को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी रहेगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें