फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी में अवैध अल्प्राजोलम फैक्टरी का भंडाफोड़, गुजरात एटीएस ने 60 करोड़ की दवा की जब्त, तीन गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पकड़े गए तीनों आरोपी अंशुल शास्त्री, अखिलेश मौर्या और श्रीकृष्ण कुमार यादव। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), जयपुर स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और भिवाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवाड़ी में अवैध रूप से अल्प्राजोलम बनाने वाली फैक्टरी पर छापा डाला। इस कार्रवाई में करीब 60 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवा अल्प्राजोलम और मिक्स पाउडर जब्त किया गया है। पुलिस ने कंपनी के दो मालिकों सहित एक केमिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी अंशुल शास्त्री, अखिलेश मौर्या और केमिस्ट श्रीकृष्ण कुमार यादव हैं। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। भिवाड़ी के एसपी प्रशांत किरण ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में पूरे मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि गुजरात एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि भिवाड़ी के कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एपीएल फार्मा कंपनी में बिना लाइसेंस के अल्प्राजोलम का उत्पादन हो रहा है। इस सूचना पर रविवार दोपहर गुजरात एटीएस और जयपुर ओसओजी की टीम भिवाड़ी पहुंची। स्थानीय यूआईटी थाना पुलिस की मदद से फैक्टरी पर छापा मारकर इसे कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

जांच में मौके से करीब 4.850 किलोग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और 17.250 किलोग्राम मिक्स पाउडर बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 करोड़ रुपये आकी गई है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सैंपल लेकर जांच की और पदार्थ की पुष्टि होने के बाद इसे जब्त कर लिया गया। फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

अप्रैल में खुशखेड़ा क्षेत्र में किया था कार्य शुरू
एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपियों ने अप्रैल में खुशखेड़ा क्षेत्र में किराए के प्लॉट पर अवैध कारोबार शुरू किया था। मई से उत्पादन शुरू हुआ लेकिन प्लॉट मालिक के दबाव में नवंबर अंत में पूरा सेटअप कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया। यहां मात्र तीन दिन पहले ही उत्पादन शुरू हुआ था कि गुजरात एटीएस को सूचना लग गई और छापा पड़ गया।
-
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कर रही जांच
पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। रॉ मटेरियल कहां से आ रहा था और तैयार माल की सप्लाई कहां होने वाली थी, इसकी तफ्तीश जारी है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पहले ही बाजार में करीब 4 किलो अल्प्राजोलम सप्लाई कर दी थी। आगे बड़ी मात्रा में उत्पादन और सप्लाई का प्लान था। पुलिस को उम्मीद है कि जांच से बड़े रैकेट का खुलासा होगा।
-
इसमें होता है अल्प्राजोलम का इस्तेमाल
अल्प्राजोलम एक प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक सब्सटेंस है जिसका दुरुपयोग नींद की गोलियों और नशीले पदार्थों में होता है। इस तरह की अवैध फैक्टरियां अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़ी हो सकती हैं। गुजरात एटीएस की यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें