फोटो : 07सूरजकुंड मेले में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उपस्थित विद्यार्थी साथ में स्टॉफ। स्रोत
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग व मैनेजमेंट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एमबीए प्रथम, द्वितीय वर्ष व इंटीग्रेटेड एमबीए के विद्यार्थियों ने सूरजकुंड मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करना था।
सूरजकुंड मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों और देशों के उत्पादों और सेवाओं को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों का आनंद उठाया एवं टीम वर्क और संचार कौशल का भी विकास किया। प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने कहा कि सूरजकुंड मेले में शैक्षणिक भ्रमण करने से हमारे विद्यार्थियों को व्यावसायिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। यह दौरा हमारे विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी और रोमांचक रहा।
उन्होंने बताया कि प्रबंधन विभाग व मैनेजमेंट क्लब द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर अनेक यात्राएं व कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। मैनेजमेंट क्लब के प्रधान मयंक बंसल ने कहा कि सूरजकुंड मेला एक ऐसा आयोजन है जो हमें एकता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देता है। यह मेला हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जसविंदर सिंह व अदिति शर्मा, शोधार्थी पूजा यादव, पूजा शर्मा, नीतू यादव, ज्योति यादव, सुरभि ने भी भाग लिया।