फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू प्रशासन द्वारा कैंपस में दो कार्यक्रम की कवरेज कराई, तीन साल बीते,फोटोग्राफर को नहीं दी पेमेंट, आमरण अनश्न की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) मीरपुर प्रशासन द्वारा वर्ष 2017 में केंद्रीय मंत्री व कृषि मंत्री के कैंपस में कार्यक्रम कराए गए, इन कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो कवरेज भी कराई गई। तीन साल बीतने के बाद भी फोटोग्राफर अपनी पेमेंट लेने के लिए विवि से लेकर सीएम विंडो तक चक्कर काट रहा है। आज तक किए गए काम की राशि नहीं मिल पाई है। यह आरोप अपने आपको को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले शहर के नई आबादी निवासी फोटो ग्राफर शिव कुमार द्वारा लगाए गए हैं। शिव कुमार ने कहा कि कोरोनाकाल में काम नहीं मिल रहा है, ऐसे में यदि एक माह के अंदर किए गए कार्य की पेमेंट नहीं की गई तो तीनों बच्चों को लेकर विवि के गेट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। कुमार का कहना है कि 18 सितंबर 2017 को तत्कालीन रजिस्ट्रार व वीसी द्वारा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के वीडियो व फोटो बनवाए थे। उसकी मेहनत के 28 हजार नहीं दिए गए। तत्पश्चात 30 नवंबर 2017 व एक दिसंबर 2017 को विवि में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे थे। दो दिवसीय कार्यक्रम की वीडियो व फोटोग्राफी कराई गई जिसका बिल 53 हजार का था। दोनों बिलो की कुल राशि 81 हजार की बनती है, जो अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन

17 सितंबर 2019 को सीएम विंडो पर शिकायत, परिणाम शून्य
शिव कुमार ने बताया कि इस मामले की गुहार 17 सितंबर 2019 को सीएम विंडो पर लगाई। एक साल बीत चुका है, कोई समाधान नहीं हो पाया है। कुमार का आरोप है जब भी विवि जाता है तो कोई न कोई बाहना बना दिया जाता है। संघ के बड़े नेताओं को भी शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक मामला अटका हुआ है। पहले काम चल रहा था, इसलिए ज्यादा दबाव नहीं था। लॉकडाउन में स्थिति बिगड़ चुकी है, ऐसे में बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें