फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कव्वाली महोत्सव में आईजीयू मीरपुर की टीम को तीसरा स्थान

विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आईजीयू की टीम। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के छात्रों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। भारतीय विश्वविद्यालयों का संघ की ओर से मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में 1 व 2 अप्रैल को आयोजित 8वें राष्ट्रीय कव्वाली महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में आईजीयू की टीम ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम मानी जा रही है।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निदेशक छात्र कल्याण प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि हाल ही में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी विश्वविद्यालय ने फोक डांस और माइम प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। सहायक निदेशक डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि टीम का प्रतिनिधित्व राजकीय कन्या महाविद्यालय, नारनौल ने किया जिसमें अन्य कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विजेता टीम को सम्मानित करने और सांस्कृतिक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें