फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीयू गेट पर जड़ेंगे ताला

Tue, 29 Jul 2014 12:39 AM IST
रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मीरपुर गांव के युवाओं को नौकरी में 10 फीसदी व दाखिले में दो प्रतिशत आरक्षण की मांग एक बार फिर उठनी शुरू हो गई है। सोमवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया तथा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल पहले से ही तैनात था। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणाें ने चेतावनी दी है कि अगर 31 जुलाई तक ग्रामीणाें की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह एक अगस्त को विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ देंगे जिसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम यूनिवर्सिटी के कुलपति मोहिंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व जब पंचायत ने सरकार को यूनिवर्सिटी बनाने के लिए 100 एकड़ जमीन मुफ्त दी थी तब सरकार ने यूनिवर्सिटी बनने पर गांव के युवाओं को नौकरी 10 प्रतिशत व दाखिले में दो फीसदी आरक्षण देने की बात कही थी। फरवरी 2013 में मीरपुर रैली में विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा करते वक्त सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी गांव के युवाओं को नौकरी व दाखिले में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था।
विज्ञापन


आज यूनिवर्सिटी को बने एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और दाखिले व भर्तियां भी चल रही हैं लेकिन सरकार ने मीरपुर के लोगों के साथ वादाखिलाफी करते हुए यहां के युवाओं के साथ धोखा किया है। मौके पर पूर्व सरपंच कंवर सिंह, अशोक कुमार, सूबेदार कृष्ण पाल, मास्टर उदय राज, रामकिशन नंबरदार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

‘मीरपुर के लोगों के साथ धोखा’
गांव के पूर्व सरपंच कंवर सिंह ने कहा कि 25 साल पहले सरकार को मुफ्त में जमीन दी। उसके बावजूद यहां के लोगों को शिक्षित करने व नौकरियों से वंचित रखा जा रहा है। यह स्थानीय लोगों के साथ धोखा है। सरकार द्वारा गत दिनों विश्वविद्यालय में की गई भर्तियों को तुरंत रद किया जाए वरना गांव के लोग यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ ईंट से ईंट बजाने में भी पीछे नहीं हटेंगे।

नौकरियों में मिलना चाहिए आरक्षण
ग्रामीणों ने बताया कि जिस भी गांव में इस तरह के संस्थान खोलने के लिए जमीन ली गई है नियमानुसार उस गांव के लोगों को नौकरियों में आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मीरपुर गांव में कोई भी रोजगार अभी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां नौकरियों में अन्य जिलों के लोगों को ही लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बच्चों को दाखिले में भी दो प्रतिशत कोटा दिया जाना चाहिए लेकिन गांव के बच्चाें को दाखिले में कोई छूट नहीं दी जा रही है।

दर-दर भटक रहे छात्र
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दाखिले की मांग को लेकर विद्यार्थियाें ने विवि परिसर में प्रदर्शन किया। विद्यार्थी राहुल, दीपिका, प्रेमलता, प्रिया, ललिता, रीना, ललिता, शुभम आदि ने बताया कि वह एम.कॉम और एमएससी में दाखिले के लिए दर-दर भटक रहे हैं। क्षेत्र के बच्चों को ही दाखिला नहीं दिया जा रहा है जबकि इलाके के बच्चाें के लिए दो फीसदी सीट भी आरक्षित होनी चाहिए।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए थाना धारूहेड़ा प्रभारी राजबीर यादव की अगुवाई में पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि प्रदर्शन शांति पूर्वक रहा। लेकिन किसी प्रकार की अनहोनी न हो तो इसके लिए परिसर में पुसिल बल पहले ही बुला लिया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें