फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Thu, 17 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
औद्योगिक भ्रमण के लिए जा रहे विद्यार्थी। स्रोत : वि​वि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन की कंपनी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने टू-व्हीलर निर्माण की प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक, उत्पादन व्यवस्था और प्रबंधन की जानकारी ली।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ उद्योगों की व्यावहारिक कार्यप्रणाली का अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक वातावरण से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं को समझने और भविष्य के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान वाणिज्य विभाग के डॉ. संदीप यादव और डॉ. प्रियंका रंगा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने औद्योगिक इकाई में टू-व्हीलर निर्माण की पूरी प्रक्रिया, आधुनिक तकनीक, उत्पादन व्यवस्था, प्रबंधन और विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और समझा। विद्यार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक और भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. रविंद्र ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर उद्योग एक्सपोजर और कॅरिअर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रो. संजय, प्रो. रीतू, डॉ. पिंकी, डॉ. मीरा, डॉ. ईश्वर और डॉ. मेघा सहित कई प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें