फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडिग विश्वास हो तो प्रभु करते हैं मदद : दिनेश

Sun, 18 Jan 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित संगोष्ठी में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पंजाबी धर्मशाला में सफर कितना भी मुश्किल हो प्रभु आसान कर देंगे नाम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दिनेश कपूर ने कहा कि यदि भगवान के प्रति अडिग विश्वास हो तो भक्त की मदद खुद भगवान करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव, गो क्रांति मिशन के संरक्षक प्रदीप डागर तथा संस्था के संयोजक दिनेश कपूर मौजूद रहे।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रधान दयानंद आर्य, शिक्षाविद डॉ. बलबीर अग्रवाल, ओजस्वी वक्ता पंकज सैनी ने द्रौपदी चीरहरण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सभी सहारे छूट गए, तब कृष्ण कन्हैया के चरणों में की गई एक पुकार ने द्रौपदी की लाज बचा ली।
विज्ञापन

महिला प्रधान निशा सीकरी, महिला संयोजक शशि जुनेजा, शिक्षाविद प्रीति कपूर और पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज ने कहा कि यदि मन में बालक सा निष्कपट विश्वास हो, तो भगवान मां की तरह अपने भक्त को संरक्षण देते हैं।
कार्यक्रम में गो रक्षक प्रदीप डागर ने सभी को प्राणायाम और योगासन का अभ्यास कराया। इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, समाजसेवी राजेंद्र गेरा, शिक्षाविद ओमवीर शास्त्री, उपप्रधान कुलदीप सोनी और समाजसेवी सुदर्शन को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवेंद्र कुमार, नयन शर्मा, डॉ. राहुल कालड़ा, सोनिया कपूर, पूर्वांशी, कपिल कपूर, किशोरी लाल नंदवानी, संजय गुप्ता सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें