फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक अप्रैल से ओपीडी शुरू नहीं की गई तो 6 से शुरू होगा आंदोलन

Mon, 03 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05कुंड में मीटिंग के लिए एम्स संघर्ष समिति के एकत्रित हुए सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक प्रधान कैलाश चंद की अध्यक्षता में कुंड में हुई। इसमें एक अप्रैल तक एम्स में ओपीडी शुरू नहीं करने पर 6 अप्रैल से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया। एम्स संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 22 एम्स में से 11 निर्माणाधीन एम्स में ओपीडी शुरू है और एमबीबीएस की क्लास उस संबंधित एम्स के नाम से जारी है तो फिर इस इलाके के साथ इतना बड़ा भेदभाव क्यों है। सभी वक्ताओं ने कहा कि माजरा एम्स में ओपीडी एवं एमबीबीएस की कक्षाएं कब शुरू होगी, इसके बारे में स्पष्ट बताया जाए। तारीख पर तारीख का खेल नहीं चलेगा।
विज्ञापन


एम्स संघर्ष समिति ने फैसला लिया है कि अगर 1 अप्रैल से ओपीडी शुरू नहीं की और एमबीबीएस की क्लास शुरू नहीं की तो 6 अप्रैल से एम्स संघर्ष समिति के तत्वाधान में इलाके की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए एम्स संघर्ष समिति ने समय भी मांगा है। समिति ने ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को तुरंत 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सिंह एडवोकेट, महावीर सिंह पूर्व पंच, एसपी गोयल, कर्नल राजेंद्र सिंह, देशराज, बीडी यादव, राजसिंह, सूबेदार दिलबाग सिंह, यादराम बचौधिया, जगदीश शर्मा, मास्टर लक्ष्मण सिंह छाजूराम, बाबूलाल, प्रकाश चंद, अमर सिंह राजपुरा, दयाराम यादव, ईश्वर सिंह सैन, राजबीर नंबरदार, राजेश कुमार, रामेश्वर ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें