फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात कार्यक्रम से मिली है ऊर्जा : श्याम सिंह

Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5कुंड गांव में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य ने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कुंड में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि मन की बात से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कृषि मंत्री और विधायक ने खोल मंडल की ओर से आयोजित परिचय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में जनभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

जल संरक्षण पर उन्होंने कहा कि बारिश की बूंदों को संरक्षित करके भी हम बहुत सारा पानी बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा की जा रही मन की बात देश में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम समाज को बहुत बड़ी प्रेरणा देता है ओर समाज को इस कार्यक्रम से बहुत बड़ी सीख मिलती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा महिला नेत्री हेमलता तंवर, पूर्व पार्षद गीता, जीवनराम गर्ग, अनुसूचित मंडल प्रधान बालकिशन कोलाना, सरपंच अशोक यादव, सरपंच देशराज मनेठी, राजेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें