फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पति ने पत्नी को सड़क पर खींचकर की मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 08 Aug 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। क्षेत्र में पति की ओर से पत्नी से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति महिला को घर से बाहर खींचकर सड़क पर गिराता दिखाई दे रहा है। वह पत्नी की पिटाई कर रहा है। महिला बचाव के लिए आवाज लगाती नजर आती है। कुछ देर बाद आसपास के एक व्यक्ति और महिला ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की है। उसने चिकित्सकों को चोट लगने की जानकारी दी। इसके बाद उसकी चिकित्सकीय जांच की गई। इसके बाद पिछले महीने बावल थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि पत्नी बात-बात पर विवाद करती है और उसे जान का खतरा बना हुआ है।
वहीं, पत्नी ने पति के आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि पति काम नहीं करता और शराब पीकर अक्सर घर में विवाद करता है तथा उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है और घर का खर्च चलाने के साथ तीन बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठाती है।
विज्ञापन


वर्जन:
यह वायरल वीडियो पिछले साल का है। इस मामले में पति-पत्नी के बीच समझौता भी करा दिया गया था। अब पिछले महीने ही महिला ने अपने पति का पैर तोड़ दिया था। दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है।-फूल कुमार, थाना प्रभारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें