फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रक्षाबंधन के लिए मायके आई पत्नी... पति का खनक गया माथा, साले और ससुर को भी नहीं बख्शा

Wed, 06 Aug 2025 07:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

रक्षाबंधन के मौके पर मायके आई महिला पर उसके पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी को निशाना बनाने के बाद आरोपी ने ससुर और साले पर भी हमला कर दिया। 
विज्ञापन
तीनों घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुटेक सोसाइटी में रक्षाबंधन के मौके पर मायके आई महिला पर उसके पति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी को निशाना बनाने के बाद आरोपी ने भाभी व सास पर भी चाकू से वार किया और बचाव में आए ससुर व साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल सुरेंद्र सोनी, दीपक सोनी व सुषमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुरेंद्र व दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में उपचाराधीन रखा गया है।
विज्ञापन


आरोपी जींद निवासी सुमित का अपनी पत्नी ज्योति से लंबे समय से विवाद था। पति-पत्नी के बीच तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ज्योति एक दिन पहले ही रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अपने मायके गुरुटेक सोसाइटी आई थी। सुमित घर पहुंचा और घर का दरवाजा खुलते ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर भाभी और मां बचाव को आई तो उन पर भी चाकू से वार कर दिया। इसी दौरान ससुर सुरेंद्र व साला दीपक मौके पर पहुंचे, जिन पर सुमित ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।

पीड़िता ज्योति ने बताया कि सुमित ने पहले उसके हाथ पर चाकू से वार किया, फिर परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा। बचाव के प्रयास में जब आरोपी को रोका गया तो वह अपनी शर्ट और बनियान फाड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी कार पहले से चालू हालत में बाहर खड़ी थी, जिसमें बैठकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, सुमित कुछ माह पूर्व सुलह के प्रयास के तहत रेवाड़ी में तीन महीने रहा था, लेकिन बाद में दोनों बच्चों को लेकर जींद चला गया। मई 2024 में न्यायालय के निर्देश पर बड़ा बेटा महिला को सौंपा गया था। तभी से वह मायके में रह रही थी। महिला का विवाह 10 जून 2019 को जींद निवासी सुमित के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न किया गया। इसी कारण मामला थाने में दर्ज है और तलाक व बच्चों की कस्टडी का मामला अदालत में लंबित है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति सुमित समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें