फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-12 में मॉडल बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ, वर्कशॉप के अलावा कर्मचारी आवास भी बनेंगे

विज्ञापन
रेवाड़ी स्थि‌त सामान्य बस अड्डा। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में लंबित तीनों याचिकाओं के खारिज होने के बाद प्रजापति चौक के करीब 7 साल से लंबित रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शहर के रामगढ़-भगवानपुर रोड पर प्रस्तावित बस स्टैंड के लिए परिवहन विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। अब विभाग को उच्च्तम न्यायालय से सर्टिफाइड कॉपी मिलने का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही कॉपी मिलेगी जमीन को परिवहन विभाग के नाम चढ़वाने के लिए इंतकाल प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें सेक्टर-12 में मॉडल बस स्टैंड का निर्माण किया जाना है। यहीं पर बस स्टैंड के अलावा वर्कशॉप व कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए जाने हैं। तत्कालीन परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इसकी घोषणा विधानसभा सत्र के दौरान की थी। लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के चलते अटक गया था।
वर्ष 2013 में हुआ था शिलान्यास
वर्ष 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रामगढ़- भगवानपुर रोड पर सेक्टर-12 में बस स्टैंड का शिलान्यास किया था। इसके लिए अधिगृहीत की गई भूमि के विरोध में शिम्भू दयाल व अन्य ने एक याचिका वर्ष 2013 में डाली थी। इस याचिका में कहा गया था कि अधिग्रहीत की गई 20 एकड़ 1 कनाल 5 मरला जमीन ओपन एरिया के लिए रिजर्व रखी गई थी। परंतु सरकार इस पर बस स्टैंड बना रही है, जो गलत है। इस याचिका को हाई कोर्ट ने वर्ष 2016 में खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, लेकिन यहां पर अब तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में रोडवेज के महाप्रबंधक नवीन भारद्वाज ने कहा कि नए बस स्टैंड निर्माण को सुप्रीम कोर्ट में दायर तीनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। मामले की सर्टिफाइड कॉपी मिलने के बाद इंतकाल की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। इस बाबत ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें