तिजारा में काला कानून के विरोध में काली पट्टियां बांधकर रैली निकालते पेंशनर्स।स्रोत: यूनियन
- फोटो : केवलापुर गोदाम पर कतार में रखे सिलिंडर।
भिवाड़ी। तिजारा में बुधवार को पेंशनर्स का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सैकड़ों पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के वैधता अधिनियम 2025 के विरोध में रैली निकाली और काला दिवस मनाया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टियां बांधकर ‘काला कानून वापस लो’ और ‘पेंशनर्स के साथ अन्याय बंद करो’ जैसे नारे लगाए।
तिजारा शाखा के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पेंशनर्स अपने कार्यालय से उपखंड कार्यालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा को सौंपा और अधिनियम को तुरंत वापस लेने की मांग की।