फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में एचएसइबी यूनियन ने दिया धरना

Sat, 13 Dec 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बावल। एचएसइबी यूनियन के कर्मचारियों ने बावल सब डिवीजन परिसर में सरकार की नई ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में धरना, प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता अरुण कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक बिजली निगम के कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और ऑनलाइन पॉलिसी को तुरंत वापस लेने की मांग करते रहे। कहा कि सरकार की इस नीति से कर्मचारी वर्ग में गहरा असंतोष है। उन्होंने बताया कि रोष जताने के लिए प्रदेशभर में सब-डिवीजन स्तर पर दो घंटे का प्रतीकात्मक धरना आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि यह धरना लगातार तीन दिन तक इसी तरह दो-दो घंटे दिया जाएगा। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया, तो आंदोलन को तेज करते हुए डिवीजन और सर्कल स्तर पर बड़े प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। धरने के दौरान दिनेश, रवि, कृष्ण, संजीव कुमार, विष्णु, नरेश, धर्मबीर सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें