फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कैसे कम हो टेंशन... हर 7वें व्यक्ति को हाइपरटेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एनसीडी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हर 7वां व्यक्ति हाइपरटेंशन से पीड़ित है। हाइपरटेंशन और शुगर के इतनी संख्या में मरीज मिलना हालात चिंताजनक है। यह रिपोर्ट तो अकेले एनसीडी सेल की है, जबकि जिले में 220 से ज्यादा छोटे-बड़े निजी अस्पताल भी हैं, जिनमें भी हर रोज बड़ी संख्या में बीपी व शुगर की जांच को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इतनी संख्या में पीड़ित मिलने के पीछे बड़ी वजह तनाव भरी जिंदगी, मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने और तंबाकू के सेवन के साथ ही खाने में बढ़ता फास्ट फूड का चलन भी मुख्य है। गैर-संक्रामक रोगों (एनसीडी) की पहचान के लिए 31 मार्च तक अभियान चलेगा। अभी तक 6650 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 918 हाइपरटेंशन और 645 डायबिटीज के रोगी मिले हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि अब ज्यादा समय मोबाइल स्क्रीन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर बीत रहा है। स्वस्थ रहने के लिए कसरत करना व घूमना-फिरना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से शरीर का वजन संतुलित रहता है। एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ कसरत मेंटल हेल्थ को संतुलित रखती है। साथ ही नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। तनाव दूर होता है। लाइफ स्टाइल में दूसरा बदलाव खानपान व तंबाकू का सेवन है। फास्ट फूड शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। इसका सेवन कम से कम करें।
विज्ञापन


बच्चे फास्ट फूड का अधिक कर रहे सेवन

वर्तमान में स्कूल जाने वाले बच्चों में भी फास्ट फूड का सेवन बढ़ा है, जिस वजह से उनमें मोटापा बढ़ रहा है। यह मोटापा विभिन्न बीमारियों की जड़ है। इससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो जाती है, जिससे मोटापा बढ़ जाता है। स्कूल में कैंप में बच्चों को न्यूट्रीशन के बारे में बताया जाता है। उनको फास्ट फूड का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

वर्जन
अच्छा खानपान, व्यायाम करना बेहद जरूरी : डॉ. सुभाष

एनसीडी क्लीनिक के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खानपान, व्यायाम करना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार का सेवन करें और सुबह-शाम घूमना भी चाहिए। 30 से ज्यादा आयु के सभी लोगों की एनसीडी में जांच की जाती है। उनका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जा रहा है। इसका मकसद समय पूर्व बीमारी को पहचानकर उसका इलाज करना है। इसके लिए किसी भी केंद्र पर इनकी जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें