फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालयों ने ग्रांट को कितना और कहां पर खर्च किया, होगी जांच

Wed, 06 Nov 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए अब शिक्षा विभाग की ओर से मेगा निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस निरीक्षण में शिक्षा अधिकारी विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर विद्यालयों में व्यवस्था, विद्यार्थियों का शिक्षण स्तर बच्चों के स्वास्थ्य, विज्ञान लैब, पुस्तकालय, विद्यार्थियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं सहित अध्यापकों के रिकॉर्ड की जांच करेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों को मिलने वाली ग्रांट को कितना और कहां पर खर्च किया गया इसकी भी जांच की जाएगी। निरीक्षण हर सप्ताह किया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन किया जाएगा, यदि किसी विद्यालय पर खामियां मिली तो उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस माह में आयोजित किए जाने वाले मेगा निरीक्षण के अंतर्गत अधिकारी प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी होने तक पूरा दिन विद्यालय में ही रहेंगेे और सभी व्यवस्थाओं व विद्यार्थियों के शिक्षण स्तर जांच की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों के मुखियाओं को रिकॉर्ड मेंटेन रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं का गहनता से होगा आकलन
मेगा निरीक्षण के दौरान विद्यार्थी दिनभर निर्धारित विद्यालयों में रहकर व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन करेंगे। जिला स्तर पर किए जाने वाले मेगा निरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व व निर्देशन में टीमों का गठन किया जाएगा जिसमें स्कूल प्राचार्यों को भी शामिल किया जाएगा। यह टीमें एक- दूसरे स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान पहुंच जाएंगी। प्रार्थना सभा से लेकर स्कूल की छुट्टी होने तक स्कूल में ही रहेंगी। इस दौरान कक्षा में शिक्षक के पढ़ाने का तरीका और विद्यार्थियों के साथ उनका व्यवहार देखेंगे। जहां पर कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यालयों में व्यवस्थाओं की जांच करने और विद्यार्थियों को शिक्षा स्तर जांचने के लिए मेगा निरीक्षण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि विद्यालयों में जो भी कमियों है उन्हें निरीक्षण के माध्यम से दूर किया जा सके।
-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें