फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाबों व होटल पर खाना पड़ सकता है महंगा, एक ढ़ाबे की जांच में ही दो कर्मचारी मिले पॉजिटिव, 86 संक्रमितों के साथ आंकड़ा पहुंचा 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत पर एक ढाबे पर एक ही दिन में 65 कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद जिले मेें भी ढाबों पर कार्यरत कर्मचारियों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित सांवरिया ढाबे पर के कर्मचारियों की जांच की गई, इनमें से दो कर्मचारी संक्रमित मिले। ऐसे में लोगों पर ढाबों पर खाने की चाहत भारी पड़ सकती है। वहीं बुधवार को मिले 86 पॉजिटिव मरीजों के साथ जिला का आंकड़ा 4209 पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार तक 51503 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4209 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3626 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 557 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 46720 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 574 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 30 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 47 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 480 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
धारूहेड़ा की कंपनियों में तेजी से फैल रहा है संक्रमण
बीते दो दिन की बात करें तो धारूहेड़ा की दो कंपनियों में ही 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं बुधवार को भी 86 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 45 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 रामपुरा, 2 कोसली तथा एक-एक बेरली खुर्द, भाड़ावास, जाट, कोनसीवास, पीथनवास, तुर्कियावास व खडग़वास से संबंधित हैं। 79 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 15 धारूहेड़ा, 8 बावल, 6 कोसली, 3 चांदपुर की ढ़ाणी, दो-दो बीकानेर, आसलवास, मामडिय़ा अहीर व ततारपुर तथा एक-एक हांसाका, लोहाना, नांगल जमालपुर, भाड़ावास, निगानियावास व सुठानी से हैं।
विज्ञापन

सभी ढाबों पर की जाएगी जांच: डिप्टी सिविल सर्जन
कोविड-19 सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि धारूहेड़ा के पास स्थित सांवरिया ढ़ाबे पर कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई थी, इनमें से दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। वीरवार को हाईवे सहित शहर के ढाबों पर भी जांच की जाएगी। लेकिन जब तक लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान नहीं देंगे संक्रमण की चेन नहीं टूट पाएगी। ऐसे में जरूरी है कि आदेशों की पालना की जाए, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या फिर आम आदमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें