फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल का नागरिक अभिनंदन

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
उपराज्यपाल का रेवाड़ी में सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल जगदीश मुखी के रेवाड़ी पहुंचने पर उनका शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से सेक्टर-तीन स्थित गणेशी लाल धर्मशाला में नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां पर उपायुक्त डॉ यश गर्ग, एसपी संगीता कालिया सहित विभन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने उप राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन


गौरतलब है भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर उप राज्यपाल जगदीश मुखी के साले हैं। रेवाड़ी पहुुंचने के बाद वे सबसे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के सेक्टर-3 स्थित आवास पर पहुंचे। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापडीवास, जिला प्रमुख मंजू बाला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, अरविंद यादव, योगेंद्र पालीवाल, लक्ष्मण सिहं यादव एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल थे।

अंडमान में खुलेगी वीर सावरकर के नाम से यूनिवर्सिटी
वीर सावरकर मंच के श्रीनिवास शास्त्री की ओर से अंडमान विभिन्न संस्थाओं के नाम वीर सावरकर के नाम से करने की मांग की गई। इस पर उप राज्यपाल ने कहा कि वह अंडमान में विश्वविद्यालय खोलने के लिए काम कर रहे हैं तथा मंच की मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण है अंडमान
उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोच समझकर अंडमान की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अंडमान निकोबार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। तथा वह उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है पूरी तरह से निभाएंगे। मुखी ने कहा कि जब कभी भी रेवाड़ी एवं सोहना के लोग अंडमान आएंगे तो उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा मिलेगा। गौरतलब है कि मुखी सोहना के निवासी है तथा रेवाड़ी उनकी ससुराल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें