सेक्टर- 3 चौकी पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू निवासी आंबेडकर कालोनी रामपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार हंसनगर निवासी राजकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर 2020 को वह घर पर ताला लगाकर अपने पैतृक गांव नाहर (राजस्थान) में गया था। 29 सितंबर 2020 को वापस घर लौटा तो सामान बिखरा हुआ था तथा करीब 9 हजार रुपये व जेवरात चोरी मिले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रामपुरा के आंबेडकर कालोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।