स्कूल में होली मनाते शिक्षक व स्टाफ। स्रोत : स्कूल
कोसली। लुखी स्थित शहीद धर्मसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्राचार्य उमा यादव ने सभी शिक्षकों को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीभगवान ने होली के महत्व पर आधारित अपनी स्वरचित रचना प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया।
समारोह में प्रवक्ता राजपाल यादव, अमित सोलंकी, अंजूबाला, कैलाश चंद, सन्नी कुमार, प्रेरणा यादव, सरोज यादव, मुकेश कोहारड, मनोज नठेड़ा, संजय शर्मा, सतीश यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।