फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो छात्रों पर हिस्ट्रीशीटर ने चाकू से किया हमला, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हमले में घायल चोट दिखाता छात्र। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो विद्यार्थियों पर हिस्ट्रीशीटर ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में ले लिया है। घटना प्रभा चौक इलाके की की है। यूआईटी थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि सैदपुर निवासी साहिल दायमा (17) अपने दोस्त मिलकपुर निवासी अमरजीत दायमा के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। प्रभा चौक पर उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही स्कूटी से हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूटी सवार से कहासुनी हो गई। बहस के बाद स्कूटी सवार तो वहां से चला गया लेकिन कुछ अन्य लोग इकट्ठा हो गए और छात्रों से उलझ पड़े। इसी अफरा-तफरी के बीच आलमपुर निवासी यूआईटी थाने का हिस्ट्रीशीटर पारस वहां पहुंचा।
गुस्से में आकर पारस ने साहिल पर चाकू से हमला कर दिया, चाकू साहिल के पेट में लगा। साथ ही मुंह पर नाखूनों से खरोंच भी मारी। वहीं, अमरजीत के गले पर भी चाकू लगा। घटना के बाद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और आरोपी पारस को हिरासत में ले लिया। पारस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पारस थाने का हिस्ट्रीशीटर हैस जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। वहीं घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें