फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकाल में विद्यार्थियों पर किराये की मार, 16-142 रुपये की बढ़ोतरी से पासधारक 10133 विद्यार्थियों में से 6100 छात्र प्रभावित

विज्ञापन
Hiring of students on the coronas, increase of Rs 16-142 affected 6100 out of 10133 pass holder students - फोटो : Rewari
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से विद्यार्थियों के मासिक पास में 16 से 142 रुपये की वृद्घि कर दी गई है, इससे पास धारक 10133 विद्यार्थियों में से सीधे 6100 छात्रों की जेब पर असर पड़ेगा। बता दें कि छात्राओं का निशुल्क पास बनाया जाता है, जिले में बीते सत्र में कुल 10133 में से 4033 छात्रों का पास बनाया गया था। कोरोनाकाल में किराये में बढ़ोतरी से छात्र संगठनों में रोष है और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में सभी कॉलेजों में 16 नवंबर से कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ कॉलेजों की ओर से रोडवेज विभाग के बस पास बनवाने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट भेजनी शुरू कर दी है। वहीं परिवहन निदेशालय ने बस पास रेट पर वृद्धि का पत्र जारी कर विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। निदेशालय की ओर से सभी रोडवेज महाप्रबंधक को इस सत्र से इस बारे में पत्र जारी कर अवगत करा दिया गया है।
आईजीयू के करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे प्रभावित
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय(आईजीयू) मीरपुर रेवाड़ी मुख्यालय से करीब 15 किमी. दूर है। ऐसे में नई रेट लिस्ट के हिसाब से विवि जाने वाले विद्यार्थियों को 42 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। आईजीयू में तीन हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, इसमें से अधिकतर रोडवेज बस के माध्यम से ही विवि पहुंचते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अब एक से पांच किलोमीटर तक का एक माह का बस बनवाने के लिए 34 रुपये की जगह 50 रुपये देने होंगे। 50 से 55 किलोमीटर की दूरी तय करके आने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 408 की जगह से 550 रुपये देने होंगे।
दूसरे जिले से भी आते विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने
जिले में 17 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी कॉलेज हैं। मीरपुर में आईजीयू व गांव लूला अहीर मे रीजनल सेंटर भी है। वहीं जिले में जिले में 9 राजकीय आईटीआई व स्कूल में पढ़ने वाले अधिकाशं विद्यार्थी पास के माध्यम से ही प्रतिदिन बसों में सफर करते हैं। जिले के अलावा दूसरे जिलों के विद्यार्थी भी आईजीयू में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
:: शहर में काफी शिक्षण संस्थान हैं। जिले के गांवों के अलावा अन्य जिले के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। बस पास की कीमत में वृद्धि करने के बाद गरीब परिवार के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सरकार ने अगर बस पास की कीमत कम नहीं की तो विद्यार्थियों की हितों के लिए जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विनय यादव, एबीवीपी जिला संयोजक।
अचानक बस पास के रेट में वृद्धि होने से अधिक आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार कोरोना महामारी के बाद बस पास रेट को कम करना चाहिए था। सरकार ने बस पास की कीमत कम नहीं की तो मजबूरन विद्यार्थियों को आंदोलन करना पड़ेेगा।
विज्ञापन

राकेश, इनेसो उपाध्यक्ष आईजीयू।
निदेशालय की ओर से पत्र आ गया हैं। बस पास रेट कीमतों में वृद्धि हुई है। निदेशालय के आदेश अनुसार इस बार विद्यार्थियों के बस पास बनाएं जाएंगे।
नवीन शर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक।
नए बस पास रेट
किलोमीटर पहले अब
1 से 5: 34 रुपये, 50 रुपये
5 से 10: 68 रुपये, 100 रुपये
10 से 15: 102 रुपये, 150 रुपये
15 से 20: 136 रुपये, 200 रुपये
20 से 25: 170 रुपये, 250 रुपये
25 से 30: 204 रुपये, 300 रुपये
30 से 35: 238 रुपये, 350 रुपये
35 से 40: 272 रुपये, 400 रुपये
40 से 45: 340 रुपये, 450 रुपये
45 से 50: 374 रुपये, 500 रुपये
50 से 55: 408 रुपये, 550 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें