फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस : खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बुधवार को राजकीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर के दिशा निर्देशों के अंतर्गत हिंदी दिवस, पखवाड़ा के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खंड के विभिन्न विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि आयोजन के नोडल अधिकारी मनोज कुमार वशिष्ठ रहे, जिनके संयोजन में सभी दस प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न करवाई गईं। मनोज वशिष्ठ ने बताया हिंदी दिवस पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों में मातृभाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में समूह-3 से शशि (मसानी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतिभा गोस्वामी (रेवाड़ी) द्वितीय और शिवानी (गोकलगढ़) तृतीय रही। कहानी लेखन (चित्र देखकर) में समूह-2 की तनिषा (गोकलगढ़) प्रथम रहीं, वहीं स्वरचित कहानी श्रेणी में समूह-3 से यशिका (चिल्हड़) विजेता बनीं।
कविता पाठ प्रतियोगिता में समूह-3 की यशिका (चिल्हड़) ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में वरिष्ठ वर्ग से सोनिया (चिल्हड़) और कनिष्ठ वर्ग से संजना (मसानी) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की प्रवक्ता सरिता यादव, सरोज यादव, इंदुबाला एवं राजपाल यादव का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा व विद्यालय की प्राचार्या सरोज देवी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें