फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंडर-19 वर्ग लड़कों की ऊंची कूद में हिमांशु प्रथम

विज्ञापन
फोटो : 8जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते बच्चे। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित विभिन्न वर्ग की लड़के और लड़कियों की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता राव तुलाराम स्टेडियम में 11 अगस्त से 12 अगस्त तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

राय सिंह यादव ने बताया कि प्रथम स्थान पर 17, दूसरे स्थान पर 3 व तीसरे स्थान पर 7 खिलाड़ियों सहित कुल 27 स्थानों पर दड़ौली ने अपना डंका बजाया है।

राय सिंह यादव ने बताया कि अंडर-19 वर्ग लड़कों में ऊंची कूद में हिमांशु पुत्र रूप सिंह (रामपुरी) प्रथम, 100 मीटर दौड़ में मोहित (फतेहपुरी) द्वितीय रहे। अंडर-17 वर्ग के लड़कों में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में कार्तिक (नठेडा) प्रथम, ऊंची कूद और लंबी कूद में ध्रुव (बालधन कलां) प्रथम रहा। अंडर-14 लड़कों में हार्दिक पुत्र मंजीत (जाहिदपुर) ऊंची कूद में प्रथम व शॉटपुट में पुष्पेंद्र (नांगल पठानी) प्रथम रहा।

इसी प्रकार अंडर-19 लड़कियों में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में पायल पुत्री मनोज कुमार (बेरली खुर्द) प्रथम और हाई जंप में विशाखा पुत्री सतीश (बहोतवास) प्रथम रही। अंडर-17 लड़कियों में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में राधिका पुत्री मंजीत (सुरेहली) प्रथम रही, डिस्कस थ्रो में रिया (टूमना) प्रथम, ऊंची कूद में मधु (बिहारीपुर) प्रथम रही।
विज्ञापन

200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में नैंसी (नांगल पठानी) द्वितीय और लंबी कूद में इशिका (फतेहपुरी) प्रथम रही। अंडर-14 लड़कियों में ऊंची कूद में सिमरन (खुशपुरा) प्रथम रही। मानवी (नठेड़ा) ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें